{"_id":"6889193367932eb4dd0c6ef9","slug":"a-young-man-consumed-poisonous-substance-under-suspicious-circumstances-and-died-bahraich-news-c-98-1-brp1009-134406-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुजौली थानाक्षेत्र के ओरीपुरवा में चन्नू की मौत की संदिग्ध मौत के बाद जमा भीड़।
बहराइच। ग्राम पंचायत ओरीपुरवा चफरिया निवासी चन्नू (30) ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन सुबह उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। युवक के चाचा ने पत्नी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सुजौली के चफरिया मौजा ओरीपुरवा निवासी दुजई ने बताया कि उनके बड़े भाई चन्नू ज्यादातर बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था और जब भी वह बाहर से घर आता था तो उनकी पत्नी शीला के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके कारण भाई काफी परेशान रहता था। सोमवार की रात उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
जब उल्टी के साथ उसकी हालत गंभीर होने लगी तो घटना की जानकारी परिजनों को हुई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर गांव स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के चाचा मिलाला ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।