फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A woman's hand was cut off while sitting in a bus, a young man's hand was broken

Bahraich News: बस में बैठी महिला का हाथ कटा, युवक का हाथ टूटा

Sun, 23 Jun 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 23 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
A woman's hand was cut off while sitting in a bus, a young man's hand was broken
जरवलरोड क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर दुर्घटना के बाद लगा जाम। -संवाद
रोडवेज बस में खिड़की पर रखे थे हाथ, डंपर की चपेट में आए
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पास हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ बहराइच हाइवे पर स्थित एक ढाबा के पास रविवार की दोपहर रोडवेज बस में खिड़की पर हाथ रखकर बैठी महिला सहित दो यात्री सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। जिससे महिला का एक हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं चपेट में आए युवक का हाथ टूट गया। हादसा देख बस में मौजूद लोग दहशत में आ गए। आननफानन घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानापारा के नई बस्ती निवासी अनामिका श्रीवास्तव (30), नवाबगंज शंकरपुर चौराहा निवासी दिलीप कुमार (31) रविवार को कैसरबाग डिपो की बस से लखनऊ से घर लौट रहे थे। दोनों ने बस की खिड़की पर हाथ रख रखा था। इस दौरान जरवलरोड थानाक्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित एक ढाबा के पास बस को ओवर टेक करते समय दोनों के हाथ डंपर की चपेट में आ गए। जिससे महिला का हाथ कट गया। वहीं दिलीप का हाथ टूट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई। साथ मौजूद अन्य यात्रियों ने घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं घायल युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक दिलीप ने बताया कि वह मुुंबई में रोजगार करने गया था और घर जाने के लिए बस में सवार हुआ था। वहीं घायल महिला शिक्षामित्र बताई जा रही है। जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि घायलों को अस्पताल भेजते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

हादसे के बाद 40 मिनट तक राष्ट्रीय राजमार्ग रहा जाम
हादसे के चलते राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर अलग किया। तब जाकर 40 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका। इससे जाम में फंसे यात्री वाहनों में बैठे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed