{"_id":"6830e7906b5015008e0775c0","slug":"a-woman-and-a-young-man-died-after-colliding-with-a-bull-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131095-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सांड़ से टकराकर महिला व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सांड़ से टकराकर महिला व युवक की मौत
Sat, 24 May 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बाइक सवार सड़क पर घूम रहे सांड़ से टकरा गए। हादसे में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।
श्रावस्ती जिले के ग्राम पंचायत चितईपुर के मजरा परशुरामपुर निवासी हौसीलाल (27) बृहस्पतिवार को बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर-मटेरा मार्ग पर उनकी बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया। इससे बाइक अंसतुलित होकर साड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हौसीलाल को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकोंं ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा बौंडी थाना क्षेत्र में हुआ। जहां बिसवा जैतापुर निवासी सावित्री देवी (60) बृहस्पतिवार को शादी समारोह में शामिल होने भतीजे राजेंद्र (28) के साथ सीतापुर के बेल्हारी जा रही थी। इस दौरान बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मुरव्वा दीवान के पास बाइक के सामने साड़ आ जाने से दोनों सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर घायल सावित्री को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।