{"_id":"5dfea9792dd88b1e6508a07cf63ec83e","slug":"a-teak-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक टॉली सागौन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक टॉली सागौन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा-बाबागंज मार्ग पर रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रॉली सागौन के बोटे बरामद किए हैं। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद लकड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेंज कार्यालय ले जाकर सीज कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक तस्करों ने हरे पेड़ों को ही काट डाला था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को सीमा क्षेत्र के जंगल से हरे सागौन के पेड़ काटकर ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने रुपईडीहा के वन क्षेत्राधिकारी एके सिद्दीकी की अगुवाई में टीम गठित की थी। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन पर रविवार सुबह बाबागंज-नानपारा मार्ग पर टीम के साथ छापेमारी की।
विज्ञापन
जहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे सागौन के बोटे बरामद किये गये। मौके से ट्रैक्टर चालक भैरव प्रसाद निवासी लक्ष्मनपुर रुपईडीहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रेंजर ने बताया कि चालक के पास लकड़ी के बारे में किसी भी प्रकार के कागजात नहीं थे।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चालक के मुताबिक यह लकड़ी बाबागंज के एक ठेकेदार की है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चालक को मुचलके पर छोड़ दिया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत दो लाख रुपये बतायी जा रही है।