{"_id":"69ceaf4741ecd5b8760e9add","slug":"a-rally-was-organised-to-make-parents-aware-bahraich-news-c-104-1-slko1011-119140-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रैली निकाल अभिभावकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रैली निकाल अभिभावकों को किया जागरूक
Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालते कंपोजिट विद्यालय मेड़किया के शिक्षक व बच्चे
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्कूल चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय मेड़किया के शिक्षकों व बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा की अलख जगाने के लिए जागरूकता संबंधी नारे भी लगाए। प्रधानाध्यापक मनीष कुमार व शिक्षक चंद्रमणि वर्मा ने अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें स्कूल में बच्चों का नामांकन करवाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों को प्रगति प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम खेलावन, अनीता सिंह व मीरा देवी आदि मौजूद रहीं।