{"_id":"62e423e0b289bd32f077efe3","slug":"a-pit-dug-for-the-drain-no-care-to-build-bahraich-news-lko641777327","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के लिए खोदा गड्ढा, बनाने की सुध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के लिए खोदा गड्ढा, बनाने की सुध नहीं
विज्ञापन
29 बीएचआर 19 - रुपईडीहा के सोकतनगर में भरा पानी।
- फोटो : BAHRAICH
रूपईडीहा (बहराइच)। कस्बा क्षेत्र के साकेतनगर के बाशिंदों को नाला निर्माण अधूरा होने से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। जिसको लेकर मोहल्ला वासियों ने एनएचआई के जिम्मेदारों से नाला निर्माण पूर्ण कराते हुए जलभराव से निजात दिलाने की मांग की थी। जिस पर एनएचएआई ने जलनिकासी के लिए नाला निर्माण की जगह जेसीबी से सिर्फ खुदाई करवा कर छोड़ दिया है। जिससे स्थानीय निवासियों की समस्या दोगुनी हो गई है। अब जेसीबी से खोदी गई जगह पर भी भीषण जलभराव हो गया है और गंदा पानी रास्ते पर बहने से लोगों का पैदल चलना दूभर हो रहा है।
रुपईडीहा कस्बे में एनएचआई की ओर से हाइवे निर्माण के बाद हाईवे के किनारे नाला का निर्माण किया गया था। लेकिन कई जगहों पर नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया था। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिस पर स्थानीय लोगों की शिकायत पर एनएचआई की ओर से जेसीबी लगाकर नाले के समानांतर मिट्टी की खोदाई तो करवा दी गई, लेकिन जिम्मेदार नाले का निर्माण करना भूल गए। जिसके चलते स्थानीय लोगों की समस्या पहले की अपेक्षा दोगुनी हो गई हैं।
मोहल्लावासी नरेश सोनी, मुकेश, बबलू जायसवाल, दयाशंकर शुक्ल आदि ने बताया कि नाला अधूरा होने पर हाईवे के किनारे जलभराव होता था और परेशानी होती थी। लेकिन जबसे नाले की खुदाई कर दी गई है, तब से पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। आलम यह है, कि अब मोहल्ले की सड़क पर कीचड़ व मिट्टी युक्त पानी बहता है। वहीं पानी निकल जाने के बाद भी कीचड़ बना रहता है। यही नहीं नाले के समीप रखे ट्रांसफार्मर के चारो ओर पानी भर जाने से खंभा गिरने व बड़ी दुर्घटना होने की आशंका भी सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने एनएचआई से जल्द से जल्द पक्का नाला निर्माण करवाने की मांग की है।