फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A mother ran save her son caught in current fan both them died

Bahraich: मां-बेटे व एक अन्य महिला का काल बना फर्राटा पंखा, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

Fri, 20 Jun 2025 03:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Jun 2025 03:19 PM IST
सार

बहराइच जिले के दो गांवों में फर्राटा पंखे की चपेट में आने से मां-बेटे व एक अन्य महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
A mother ran  save her son caught in current  fan both them died
मां बेटे की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत मुलीमकला में बृहस्पतिवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं,  बौंडी शुक्ल गांव में भी नहाने के बाद लौटी एक महिला फर्राटा पंखे की चपेट में आ गई और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुलीमपुर कला निवासी इस्माइल (10) बृहस्पतिवार की शाम कमरे में अकेले थे। इस दौरान कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे को दूसरी जगह हटाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इस्माइल की चीख सुन उसे बचाने आई मां आलमआरा (45) भी करंट के चपेट में आ गई। हादसे में दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- गरीबों और वंचितों को शिक्षा से दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों का विलय कर रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के देवर इशहाक अली ने बताया कि हादसे के समय घर पर सिर्फ वो दोनों ही थे। इसीलिए किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद घर के छोटे बच्चे  के अंदर जाकर देखने पर उनके मौत की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर आई खैरीघाट पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सूरज कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- कानपुर डीएम और सीएमओ विवाद: अखिलेश यादव बोले- सच सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जाए


नहाकर लौटी महिला आई करंट के चपेट में

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौंडी शुक्ला निवासी हलीमा (50) शुक्रवार की सुबह नहाकर आई थी और कमरे में चल रहे फर्राटा पंखा को छूृ लिया। पंखा छूते ही वह उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने उन्हेंं आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी रमपुरवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकोंं ने उन्हेंं मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सकों ने हलीमा को ब्राड डेड घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed