फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A man who harassed a teenager was arrested from Haryana

किशोरी को तंग करने वाला युवक हरियाणा से गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
A man who harassed a teenager was arrested from Haryana
बहराइच। सोशल साइटस पर आए दिन किशोरी को तंग करने वाला आरोपी युवक हरियाणा के झज्जर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरगाह पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को दबोच चुकी है। इस घटना से परेशान होकर थाना क्षेत्र की ही किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना अंतर्गत मदरहवा गांव निवासी चंद्रशेखर पांडेय की फेसबुक पर दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी से दोस्ती हो गई थी। उसने किशोरी का नंबर भी फेसबुक से ले लिया था। इसके बाद वह लगातार किशोरी को फोन करने लगा। किशोरी ने परेशान होकर यह बात परिवार वालों को बताई। इसके बाद दरगाह थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अरसे से इसकी तलाश कर रही थी। कुछ दिनों से युवक के हरियाणा में छिपे होने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस ने हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में बहराइच निवासी एक अन्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वह भी किशोरी को फोन पर लगातार परेशान कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed