फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A man who had returned after serving his sentence was murdered in broad daylight at a crossroads.

Bahraich News: सजा काटकर आए व्यक्ति की तिराहे पर दिनदहाड़े निर्मम हत्या

Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A man who had returned after serving his sentence was murdered in broad daylight at a crossroads.
 नानपारा में हाईवे पर वृद्ध की हत्या के बाद बिलखते परिजन। -संवाद
बहराइच। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकर एक साल पहले लौटे व्यक्ति की शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी व चाकू से वारकर हत्या कर दी। नानपारा तिराहे पर हुई इस वारदात के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत मेहरबान नगर के मजरा फुलवरिया निवासी सहबूल अली (60) पुत्र शाह मोहम्मद दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान की जिन्नात मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने गया था। नमाज पढ़कर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पहले से ही दो नकाबपोश हमलावर घात लगाए खड़े थे।
विज्ञापन




सहबूब के पहुंचते ही हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सहबूल के जमीन पर गिरते ही एक हमलावर ने चाकू से उसका गला रेत दिया और पेट पर भी कई वार किए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों हमलावर मौके पर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। हमलावर बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।



एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केस दर्ज कर हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुरानी रंजिश को लेकर भी जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।






मौसेरे भाई की हत्या में हुई थी सजा
अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी के मुताबिक जमीन विवाद में सहबूल अपने मौसेरे भाई इंसान अली की हत्या के मामले में वर्ष 2006 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। शेष सजा माफ होने के बाद वह एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ था और वह फुलवरिया गांव में आकर परिवार के साथ रहने लगा था। हाईवे पेट्रोल पंप के पास बने अपने मकान के आगे चिकन और बिरयानी की दुकान भी खोल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed