{"_id":"6898f22c12aa510f0f057249","slug":"a-man-was-bitten-by-a-poisonous-snake-while-sleeping-on-the-roof-and-died-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135018-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छत पर सोते समय जहरीले सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छत पर सोते समय जहरीले सांप ने डसा, मौत
Mon, 11 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत किशुनपुर मीठा में शनिवार रात छत पर सो रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
किशुनपुर मीठा गांव निवासी आज्ञाराम चौहान (50) शनिवार को रोज की तरह रात का खाना खाकर छत पर सोने गए थे। परिजनों के मुताबिक, सोते समय उन्हें अचानक कुछ चुभने जैसा महसूस हुआ। जब उन्होंने नजर दौड़ाई तो देखा कि बिस्तर के पास एक सांप रेंग रहा है। सांप देखते ही उन्होंने शोर मचाया।
आवाज सुनकर घरवाले छत पर पहुंचे और तुरंत उन्हें नीचे उतारा। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, लेकिन जहर के असर से आज्ञाराम ने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है, लोग देर रात खुले में सोने से डर रहे हैं।