{"_id":"6a5bcff0ec5a19916b06df54","slug":"a-leopard-crossing-the-road-with-two-cubs-lunged-at-motorcyclists-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-153340-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो शावकों के साथ सड़क पार कर रही तेंदुआ बाइक सवारों पर झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो शावकों के साथ सड़क पार कर रही तेंदुआ बाइक सवारों पर झपटी
Sun, 19 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर बाइक सवार पर हमले के बाद भागती तेंदुआ। - वीडियोग्रैब
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया-गिरिजापुरी मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह मादा तेंदुए का आक्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ पहले एक चलती बाइक पर झपट्टा मारकर हमला करने का प्रयास करती दिखाई देती है।
हालांकि बाइक सवार दोनों युवक सूझबूझ से संतुलन बनाए रखने में सफल रहे और बड़ा हादसा टल गया। इसके कुछ ही क्षण बाद तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ सड़क पार करती दिखी। घटना के बाद जंगल से सटे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना बिछिया आबादी के समीप हुई, जहां सुबह जंगल से निकलकर तेंदुआ अपने दोनों शावकों के साथ सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक पर उसने अचानक छलांग लगा दी। बाइक सवार घबरा गए, लेकिन किसी तरह संतुलन बनाए रखने से तेंदुए का हमला नाकाम हो गया। इसके बाद तेंदुआ दोनों शावकों के साथ सुरक्षित जंगल की ओर चली गई।
विज्ञापन
वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बड़ीहाट निवासी डॉ. एमजेड सिद्दीकी ने बताया कि वह शनिवार को अपने परिवार के साथ घाघरा बैराज से बहराइच लौट रहे थे। कैमरा ऑन था और रास्ते का वीडियो बन रहा था तभी पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि शावकों के साथ रहने वाली तेंदुआ अधिक आक्रामक हो जाती है। ऐसे में जंगल से सटे मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी गति से चलाने, अनावश्यक रूप से वाहन रोककर वन्यजीवों के पास न जाने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए।