{"_id":"699b5f54435c8a41df04d53e","slug":"a-herd-of-elephants-was-seen-crossing-the-road-in-katarniaghat-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144827-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कतर्नियाघाट में सड़क पार करता दिखा हाथियों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कतर्नियाघाट में सड़क पार करता दिखा हाथियों का झुंड
Mon, 23 Feb 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार करते हाथी। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में इन दिनों जंगली हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार शाम निशानगाड़ा एसएसबी कैंप के पास करीब 50 से 60 हाथियों का झुंड सड़क पार करता दिखा। अचानक सामने आए इस विशाल झुंड को देख वाहनों की रफ्तार थम गई, करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ियां रोक दीं और सुरक्षित दूरी बनाए रखी। इतने बड़े झुंड को बच्चों सहित सड़क पार करते देख लोगों के होश उड़ गए। कई राहगीरों ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हाथियों का झुंड कई गुटों में बंटा हुआ है। करीब 25 से 30 हाथियों का एक दल मटेही गांव के कंचनफॉटा और आजमगढ़पुरवा में पिछले कई दिनों से फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। शनिवार शाम एक बड़ा झुंड मटेही गांव की ओर बढ़ता नजर आया।
विज्ञापन
झुंड के गांव की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही गजमित्र जयनारायण और सुरेश मौर्य मेगाफोन के जरिये ग्रामीणों को सतर्क करते दिखे। वन विभाग की टीम भी हालात पर नजर बनाए हुए है।
डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र से गुजरते समय सतर्क रहें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और हाथियों के झुंड को देखकर किसी तरह की छेड़छाड़ या नजदीक जाने की कोशिश न करें।