फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A herd of elephants slammed the young man to death

हाथियों के झुंड ने युवक को पटककर मार डाला

Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
A herd of elephants slammed the young man to death
हाथियों के उत्पात में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। बाजार से घर जा रहे युवक को हाथियों के झुंड ने पटक-पटककर मार डाला। हाथियों का उत्पात देखने के बाद हर कोई सहमा हुआ है। घटना स्थल से हाथियों का झुंड हटने के बाद युवक का शव परिवारीजन ले जा सके। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस व वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटे नार्थ खीरी में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। किसानों की फसल को भी बर्बाद कर दी। बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया थाना क्षेत्र में सोलपुरवा गांव निवासी मंगत सिंह (19) पुत्र सरदार ककका सिंह गुरुवार की दोपहर मंझरा पूरब बाजार से घर आ रहा था, तभी रास्ते में हाथियों का झुंड मिल गया। जब तक युवक कुछ समझ पाता। तब तक वह हाथियों के झुंड की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

गुस्साएं हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला। युवक बचाव के लिए चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन हाथियों का उत्पात देखकर किसी ने भी बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। युवक की मौत के बाद हाथियों का झुंड आगे बढ़ा। तब जाकर परिजन युवक के शव को पा सके। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि हाथी के झुंड से बच्चा गायब हो गया है। उसी को ढूंढने के लिए हाथी उत्पात मचा रहे हैं। कतर्नियाघाट डीएफओ आकाशदीप बथवान ने बताया कि यह मामला लखीमपुर के नार्थ खीरी में आता है। जो जिले की सीमा से दो-तीन किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed