फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A girl who ran away from Hyderabad with jewelry and cash arrested

हैदराबाद से जेवर व नकदी लेकर भागी युवती गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
A girl who ran away from Hyderabad with jewelry and cash arrested
रुपईडीहा में एसएसबी द्वारा पकड़ी गई तस्करी की युवती। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। हैदराबाद में वृद्ध महिला को जहर देकर घर से नकदी व जेवरात समेट कर अपने घर भाग कर आ रही नौकरानी को बुधवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में युवती के पास से नकदी व जेवरात बरामद हुए। एसएसबी ने युवती को हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, हैदराबाद में पीड़ित वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के कैलाली जिला के धनगढ़ी नगर पालिका वार्ड नंबर आठ चेतकपुर निवासी माया नौकरी करने के लिए हैदराबाद गई हुई थी। हैदराबाद के नाचेराम थाना क्षेत्र के एचएमटी कॉलोनी निवासी सीएच ललिता अम्मा (75) ने युवती को अपने घर में नौकरी रख लिया था। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि माया ने बुजुर्ग महिला को जहर दे दिया। महिला की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका फायदा उठाते हुए माया ने घर में रखे जेवरात न नकदी समेट ली, जिसे लेकर वह अपने घर आने के लिए रुपईडीहा पहुंची। हैदराबाद में फरार युवती की तलाश में पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी व फोटो हैदाराबाद पुलिस की ओर से पहले ही एसएसबी को दी जा चुकी थी। भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान आरक्षी दीपिका बेन व अभिसिन पटेल ने फोटो के आधार पर युवती को पकड़ लिया। तलाशी में महिला के पास से 147 ग्राम सोना व डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। कमांडेंट ने बताया कि हैदराबाद पुलिस को फरार महिला के पकड़े जाने की जानकारी दी गई, जिस पर वहां से आई पुलिस टीम में इंस्पेक्टर लौडी बालू चौहान व आरक्षी नरसिंह राव को पकड़ी गई महिला व बरामद सामान सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed