{"_id":"6ade561cb58a4f236509edf7","slug":"a-flock-of-vultures-spotted-on-the-banks-of-the-saryu-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159184-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू के कछार में दिखा गिद्धों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू के कछार में दिखा गिद्धों का झुंड
Mon, 26 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
मोतीपुर के सेमरी मलमला में दिखा गिद्धों का झुंड। -वीडियोग्रैब
मिहींपुरवा। जंगल गुलरिहा के मजरा रामपुर रेतिया के पास सरयू नदी के कछार में कई दिनों से गिद्धों का झुंड दिखाई दे रहा है। दुर्लभ होते जा रहे इन पक्षियों को देखकर पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है। उन्होंने वन विभाग से इनके संरक्षण की मांग की है।
ग्राम कठौतिया निवासी मस्तराम साहनी और ओम प्रकाश ने बताया कि रामपुर रेतिया से लौटते समय उन्हें नदी किनारे गिद्धों का झुंड दिखाई दिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजौली रेंज में इनकी मौजूदगी को प्रकृति के लिए सुखद संकेत माना जा रहा है।
पशुओं के उपचार में इस्तेमाल होने वाली डाइक्लोफेनेक दवा गिद्धों की मौत का प्रमुख कारण है। इसके अलावा भोजन की कमी और प्राकृतिक आवासों में बदलाव भी इनके अस्तित्व के लिए खतरा हैं। पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी आनंद कुमार ने गिद्धों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई।