{"_id":"68f153b8dcd687931503b693","slug":"a-child-died-of-pneumonia-bahraich-news-c-98-1-slko1009-138299-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: निमोनिया से एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: निमोनिया से एक बच्चे की मौत
Fri, 17 Oct 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में रोजाना 250 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को निमोनिया से पीड़ित पांच माह के एक बच्चे की मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी रही। बृहस्पतिवार को 240 मरीजों की ओपीडी हुई और वार्ड में 44 बाल रोगी भर्ती किए गए। इनमें सर्दी जनित बीमारियों के साथ ही निमोनिया, डायरिया, तेज बुखार व खून की कमी वाले मरीज अधिक रहे। चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर दवा दी और गंभीर रोगियों को भर्ती कर लिया।
दोपहर बाद चार बजे राजी चौराहा निवासी मोनिस अपने पांच माह के बच्चे को लेकर पहुंचे, जिसे चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। मोनिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व एक निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को निमोनिया से ग्रस्त होने की बात बताई थी। बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, इसके चलते उसे लेकर आए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिसमें निमोनिया के लक्षण वाले मरीज, डायरिया व बुखार के रोगी पहुंच रहे हैं। इनका उपचार किया जा रहा है और गंभीर रोगियों को भर्ती किया जा रहा है।