{"_id":"63ce43a4ead844377015151c","slug":"a-blast-in-motipur-thana-kshetra-in-bahraich-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: जबरदस्त विस्फोट से चार मकान धराशायी, एक की मौत व तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: जबरदस्त विस्फोट से चार मकान धराशायी, एक की मौत व तीन घायल
Mon, 23 Jan 2023 07:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:21 PM IST
सार
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए एक धमाके में चार मकान धराशायी हो गए। मकान के मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
धमाके के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से एक घर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि चार मकान धराशायी हो गए। मलबे में दबने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस मलबे को हटवाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों में गोला पटाखा से विस्फोट की अफवाह है जबकि पुलिस खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट की बात कह रही है।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला में सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे जानजहां के घर में अचानक विस्फोट हो गया और मकान के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना जोरदार था कि बगल के तीन और मकान धराशायी हो गए। धमाके में जानजहां की बेटी निशा की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य के घायल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके से मकान की छत टुकड़ों में लगभग 500 मीटर तक बिखर गई। धमाके के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हैं और मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं गांव में गोला पटाखा में विस्फोट की बात कही जा रही है। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया की धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी है।
सूचना पर मोतीपुर पुलिस भी मौके पहुंच गई है और मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगवाई है। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया की खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट की बात परिजनों ने बताई है। मलबा हटने के बाद वास्तविकता का पता चलेगा।