{"_id":"131-88793","slug":"Bahraich-88793-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार गाड़ी ने ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार गाड़ी ने ली युवक की जान
Bahraich
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। रामगांव-बहराइच मार्ग पर खजुहा ताल के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की जेब से चोरी का मतदाता पहचान पत्र बरामद हुआ है। अन्य दुर्घटनाओं में भी तीन लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
रामगांव-बहराइच मार्ग पर सोमवार रात खजुहाताल के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोग जब तक दौड़े युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों ने दुर्घटना की सूचना थाने पर दी। रामगांव थानाध्यक्ष बीके यादव ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली तो उसकी शर्ट की जेब से एक मतदाता पहचान पत्र बरामद हुआ। उस पर नफीस पुत्र मैकू खां निवासी चौबेपुर सिरसिया का नाम व पता अंकित था। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिरसिया थाने द्वारा नफीस के बारे मेें पता करवाया गया तो पता चला कि नफीस जीवित है। नफीस ने पुलिस को बताया कि उसका मतदाता पहचान पत्र दो साल पूर्व चोरी हो गया था। रामगांव पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलवाकर शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हुई। एसओ ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है।
उधर, गोंडा-बहराइच मार्ग पर दो बाइकों में नहर पुल बेरिया के निकट भिड़त हो गई। बाइक सवार पयागपुर क्षेत्र निवासी राजकुमार (30), अरविंद कुमार (28) और राजेश (32) घायल हुए हैं।