फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   वकील के घर से 11 लाख की चोरी

वकील के घर से 11 लाख की चोरी

Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सूफीपुरा में रहने वाले एक वकील व उनकी पत्नी सोमवार को काम से बाहर गए थे। देर शाम जब दंपती घर लौटे तो अंदर से दरवाजा बंद था। पड़ोसी की मदद से एक युवक को छत पर भेजा गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोलवाया गया। वकील के मुताबिक चोर छत की जाली काटकर नकदी और जेवरात समेत लगभग 11 लाख की संपत्ति समेट ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत सूफीपुरा हुजूरपुररोड निवासी विजय कुमार पाठक दीवानी कचेहरी में अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती हैं। तैनाती रमवापुर स्वास्थ्य केंद्र पर है। पति-पत्नी के अलावा घर में इस समय कोई और सदस्य नहीं था। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह दंपती मकान में ताला लगाकर अपने-अपने काम पर निकल गए। देर शाम दंपती वापस घर लौटे और ताला खोलकर जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। इससे अधिवक्ता और उनकी पत्नी सकते में आ गए। अधिवक्ता विजय कुमार पाठक ने पड़ोसी रवि सिंह को बुलाकर छत से घर में भेजा। रवि ने छत पर पहुंचकर बताया कि जाल कटा हुआ है। अंदर कमरों का ताला टूटा है। सामान बिखरा पड़ा है। इस पर दंपती सन्न रह गए। तत्काल 100 नंबर डायल कर सूचना दी गई। तिकोनीबाग चौकी इंचार्ज रामनरायन दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी पड़ोसी के छत से घर में प्रवेश कर बाहर का दरवाजा खोलवाया। अधिवक्ता दंपती जब घर में पहुंचे तो अलमारी और उसके लॉकर का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान इधर-उधर पड़ा था। अधिवक्ता ने बताया कि चोर घर में रखे 85 हजार रुपये, पत्नी व बहन द्वारा खरीदे गए जेवरात भी समेट ले गए हैं। जेवरात की कीमत लगभग 10 लाख रुपये के आसपास है। वकील की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed