फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सीएमओ व एक्सईएन समेत तीन का वेतन रोका

सीएमओ व एक्सईएन समेत तीन का वेतन रोका

Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद मंगलवार को जनपद की चार तहसीलों में तहसील दिवस हुआ। सदर तहसील से गायब रहने पर डीएम ने सीएमओ, एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन व एक्सईएन नलकूप का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष पयागपुर व विशेश्वरगंज से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तहसील दिवस में कुल 354 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 22 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। सदर व कैसरगंज तहसील का मंडलायुक्त व डीआईजी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश अरोड़ा ने डीआईजी जेपी सिंह के साथ तहसील बहराइच एवं कैसरगंज के तहसील दिवसों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई भी की। सदर तहसील दिवस से अनुपस्थित रहने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएन मिश्रा, एक्सईएन नलकूप जावेद और एक्सईएन विद्युत आरिफ अहमद का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने का निर्देश दिया। थाना पयागपुर संजय दूबे एवं विशेश्वरगंज के थानाध्यक्ष एसपी सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तहसील दिवस में मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी प्रताप नारायन सिन्हा ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत दिया कि सात अक्तूबर 2013 जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में उनकी नातिन की मृत्यु गलत उपचार के कारण हुई थी। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील बहराइच में आयोजित तहसील दिवस में 84 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील नानपारा में मुख्य राजस्व अधिकारी यूएस उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 57 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से तीन का निस्तारण, तहसील महसी में उप जिलाधिकारी घनश्याम की अध्यक्षता में 66 प्रार्थना पत्रों में से 9 तथा तहसील कैसरगंज में अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस में मिले 147 में से पांच का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed