फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बीमारी से तंग वृद्धा घाघरा में कूदी गोंडा में निकाली गई जिंदा

बीमारी से तंग वृद्धा घाघरा में कूदी गोंडा में निकाली गई जिंदा

Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। बीमारी से तंग एक वृद्धा ने सोमवार रात घाघरा नदी में छलांग लगा दी। लेकिन कुदरत का करिश्मा रहा कि वह बहती गई और गोंडा जिले के सोनवापुर घाट पर निकाली गई। इधर, परिवार के लोग महिला की खोजबीन कर रहे थे। मंगलवार शाम यह सूचना जब महिला के पुत्रों को मिली तो सभी अपनी मां को लाने के लिए गोंडा रवाना हो गए।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के सपसा दिकोलिया निवासी सहदेव सिंह की 65 वर्षीय पत्नी अरसे से सिर दर्द से पीड़ित थी। कई जगह इलाज कराने पर भी लाभ नहीं हुआ। इससे आजिज आकर वृद्धा सोमवार रात 11 बजे के आसपास गांव से कुछ दूरी पर बहने वाली घाघरा नदी के स्पर नंबर तीन पर पहुंची और वहीं से नदी में छलांग लगा दी। सुबह घर में मां को न देख पुत्र अमर ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चल सका। उधर, घाघरा में कूदी वृद्धा बहते हुए गोंडा के सोनवापुर घाट पर पहुंच गई। यहां सुबह क्षेत्र के युवक अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास कर रहे थे। नदी में महिला को बहते देख युवकों ने नाव के सहारे उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed