{"_id":"131-86613","slug":"Bahraich-86613-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की हत्या से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की हत्या से सनसनी
Bahraich
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया/नानपारा। जिले के सुजौली और नानपारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुजौली क्षेत्र में मिले लाश की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी के जंगल में मंगलवार शाम एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकने की सूचना अज्ञात व्यक्ति ने सुजौली थाने पर फोन कर दी। शाम छह बजे के आसपास थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर शव की शिनाख्त कादिर (22) पुत्र मोहरमली निवासी गुलरा कारीकोट के रूप में हुई है। पेड़ में लाश लटक तो जरूर रही थी लेकिन उसके पैर जमीन से लग रहे थे। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। उनके पहुंचने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिवारीजन जो तहरीर देंगे, उसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, गोंडा-नेपालगंज प्रखंड पर नानपारा जंक्शन के पास धरसोती नाले व दुर्गापुर गांव के बीच में रेल ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव कुछ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने नानपारा कोतवाली में सूचना दी। रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने भी कोतवाली को मेमो भेजा। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रामदयाल मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की आयु लगभग पैंतीस वर्ष है। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव पर कई जगह चोटों के निशान भी हैं, इससे लग रहा है कि हत्या कर लाश को ट्रैक पर फेंका गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर फोटोग्राफी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।