{"_id":"131-86597","slug":"Bahraich-86597-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर विवाहिता को दिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर विवाहिता को दिया जहर, मौत
Bahraich
Updated Tue, 07 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। दहेज न मिलने से नाराज ससुराल के लोगों ने विवाहिता की पिटाई की। इसके बाद उसे दहेज देकर मार डाला। मामला विशेश्वरगंज के ग्राम राजापुर गिरंट का है। पिता ने सास-ससुर व पति समेत छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम श्यामपुरवा निवासी रामसुमिरन ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री मिथलेश कुमारी (28) का विवाह छह वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही ग्राम राजापुर गिरंट निवासी ओमप्रकाश के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। आए दिन मारापीटा भी जाता था। दहेज की मांग को लेकर दुर्गा अष्टमी के दिन गुरुवार को उसे मारापीटा गया। इसके बाद जहरीला पदार्थ दे दिया गया। जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। उसके शव का ससुराल के लोगों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। पिता ने ससुर राजकुमार, ननद भामा, पति ओमप्रकाश समेत छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। इस मामले में एसओ एसपी सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है।