फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बकरीद आज, ईदगाह में साढ़े नौ बजे होगी नमाज

बकरीद आज, ईदगाह में साढ़े नौ बजे होगी नमाज

Mon, 06 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 06 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ईद-ए-अजहा (बकरीद) का पर्व परंपरागत तरीके से सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुर्बानियों का सिलसिला भी सुबह से ही शुरू हो जायेगा। बकरीद के पर्व पर खरीददारी के लिए रविवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। देर रात तक खरीददारी का दौर चला।
विज्ञापन

बकरीद पर्व पर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ कपड़े व सिंवई की दुकानों पर उमड़ी। इसके अलावा सजावटी सामानों व बर्तनों की भी काफी खरीददारी हुई। मुस्लिम धर्मावलंबियों के मुताबिक यह पर्व पैगंबर हजरत इब्राहीम की सुन्नत के तौर पर मनाया जाता है। नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू होेगा। नगर की मस्जिदों में ईद-ए-अजहा की नमाज की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ईदगाह के मुतवल्ली इशरत महमूद खां ने बताया कि ईदगाह में सुबह 9.30 बजे नमाज पढ़ी जायेगी। शिया जामा मसजिद के मुतवल्ली ने बताया कि शिया जामा मसजिद सैयदवाड़ा में बकरीद की नमाज सुबह 10 बजे होगी। शिया जामा मसजिद अकबरपुरा में सुबह 9.30 बजे से नमाज अदा की जायेगी। इसी प्रकार खसियारी मसजिद सलारगंज में सुबह 7.00 बजे, ईदगाह दरगाह शरीफ में सुबह 9.00 बजे, बड़ी तकिया में सुबह 08 बजे, छोटी तकिया में नमाज सुबह 09 बजे से होगी। नानपारा, सफील वाली मसजिद में 7.30 बजे, जामा मसजिद में 8.30 बजे, इसके अलावा काली मसजिद, मकबरा अलावल खां में सुबह 9 बजे से नमाज होगी। इसके बाद मवेशियों की कुर्बानियों का सिलसिला शुरू होगा। जो तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

संबंधित खबरें पेज 2 पर f
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed