फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   संदिग्ध हालात में रिटायर्ड हवलदार की हत्या

संदिग्ध हालात में रिटायर्ड हवलदार की हत्या

Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मटेरा (बहराइच)। एलासापुर अगैया गांव निवासी रिटायर्ड हवलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में रात में घर में सोते समय हत्या कर दी गई। हत्या के पूर्व घर में चोर घुसने का शोर मचाते हुए रिटायर्ड हवलदार के छोटे बेटे ने परिवारीजनों और ग्रामीणों को इकट्ठा किया था। इसके बाद रिटायर्ड हवलदार की लहूलुहान लाश कमरे में मिली। घटना की सूचना पाकर रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। सुबह लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है। सिर और कनपटी पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इस मामले में बडे़ पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा कस्बे के निकट स्थित एलासापुर अगैया गांव निवासी रामकुमार (63) पुत्र छोटेलाल दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा से हवलदार के पद से रिटायर हुए थे। रामकुमार परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। उनके पत्नी की अरसा पूर्व मौत हो चुकी है। घर में बड़ा बेटा मनोज कुमार उर्फ पिंटू और छोटा बेटा सरोज कुमार उर्फ रिंकू तथा मनोज की पत्नी और बच्चे हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार रात रामकुमार खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। रात 12 बजे के आसपास सरोज ने छत पर जाकर चोरों के घुसने की बात कहते हुए शोर मचाया। इस पर आस पड़ोस के लोग दौड़े। परिवारीजन भी सरोज की आवाज सुनकर जग गए। चोरों की खोजबीन शुरू हुई। लेकिन चोर तो नहीं मिले, कमरे में लहूलुहान हालत में रामकुमार का शव मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। रात में ही कोतवाली को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक जेपी पांडेय, सीओ राजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरडी चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। रामकुमार के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान थे। रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुबह पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के पूछताछ में सरोज ने बताया कि रात में 12 बजे के आसपास घर में दो चोर घुसे थे। इस पर उसने शोर मचाया। लेकिन वह चोरों को पहचान नहीं सका। इस मामले में मनोज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या किन परिस्थितियों में हुई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed