फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दंगों से निपटने को मिले विशेष हथियार

दंगों से निपटने को मिले विशेष हथियार

Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला काफी संवेदनशील है। त्योहारों में अक्सर कहीं न कहीं विवाद की स्थिति बनती है। ऐसे में थाना क्षेत्रों में जनता के उग्र होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक दंगा नियंत्रक हथियारों से लैस किया गया है। इसके तहत पुलिस मुख्यालय से भेजे गए बारह बोर पंप एक्शन गन, टीयर गैस ग्रेनेड, एंटीराइट गन और मिर्ची बम समेत अन्य उपकरण थानों को मुहैया करा दिए गए हैं। जरूरत के समय इन उपकरणों का प्रयोग कर दंगाइयों के मंसूबों को विफल किया जा सकता है।
विज्ञापन

जनपद में चार कोतवाली और 18 थाने हैं। इन थानों के जिम्मे 36 लाख की आबादी की सुरक्षा का जिम्मा है। प्रतिवर्ष त्योहारों के दौरान पुलिस और जनता में कहीं न कहीं टकराव की स्थिति बनती है। कभी-कभी तो मामला इतना संवेदनशील हो जाता है कि कर्फ्यू के हालात नजर आते हैं। ऐसे में पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महज लाठी का सहारा होता है। ऐसे में कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं। विवाद के दौरान उग्र लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक दंगा नियंत्रक हथियारों से लैस करने की अब पहल हुई है। पुलिस अधीक्षक आरएल वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अभ्यास के दौरान सभी थानों को एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, बारह बोर पंप एक्शन गन का प्रशिक्षण दिलाया। इसके बाद सोमवार को सभी थाने और कोतवालियों में अत्याधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरण भेज दिए गए हैं। इनमें प्रत्येक थाने और कोतवाली पर 15-15 मिर्ची बम व टीएस ग्रेनेड भेजे गए हैं, जबकि पंप एक्शन गन, और एंटीराइट गन एक-एक अदद सभी थानों को मुहैया कराई गई है, जिससे कि आकस्मिकता के समय उग्र भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed