{"_id":"131-79720","slug":"Bahraich-79720-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से चार मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से चार मासूमों की मौत
Bahraich
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया के ग्राम बदलपुर में डायरिया का प्रकोप व्याप्त है। इसकी चपेट में आने से रविवार देर रात चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं गांव में 12 बच्चे अब भी पीड़ित हैं। इसकी सूचना के बाद भी प्रभावित गांव में सोमवार देर शाम तक चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची है।
तराई में गर्मी बढ़ने के साथ ही संक्रामक रोग जानलेवा बन गया है। बुखार और डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है।बदलपुर में शनिवार से डायरिया का प्रकोप व्याप्त है। जिससे गांव के सुनील (2), सुशीला (3), किरन (5), नारायण (4), नीलम, घुरहू, मुसरका, शोभित, सोनू, प्रियंका, सोमन, ऊषा, पिंकी, सन्नू सहित करीब 12 बच्चे डायरिया की चपेट में हैं। इनमें से सुनील व किरन की रविवार को मौत हो गई। जबकि सुशीला व नारायण की रविवार देर रात मौत हो गई। इसकी सूचना गांव के लोगों द्वारा शनिवार व रविवार को सामुूदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के प्रभारी चिकित्सकों को दी गई। इसके बावजूद प्रभावित बदलपुर गांव में सोमवार देर शाम तक चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची। इससे पीड़ित बच्चे जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी गुप्त बताते हैं कि उन्हें आपसे जानकारी हुई है। तत्काल प्रभारी चिकित्सक से बात कर गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी जा रही है।