फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कोतवाल और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

कोतवाल और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। बेड़नापुुर पुलिस चौकी के रसोइये द्वारा एक लड़की से रेप के प्रयास के मामले में कप्तान ने सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाल और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। रविवार देर शाम मामला सामने आते ही कप्तान ने एएसपी को जांच के लिए मौके पर भेजा था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई हुई है। उधर किशोरी के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ व रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चौकी के रसोइये को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत विकास खंड तेजवापुर में बेड़नापुुर पुलिस चौकी स्थित है। पुलिस चौकी के निकट ही एक खंडहर है। जिसमें पेड़ लगे हुए हैं। गांव निवासी एक किशोरी रविवार दोपहर बाद लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान पुलिस चौकी पर तैनात रसोइया छेदीलाल ने किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर रेप का भी प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। जिस पर रसोइये को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन

तत्काल किशोरी के पिता ने चौकी पर तहरीर दी तो पुलिस मामले को दबाने में जुट गई थी। देर रात सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली तो उन्हाेंने अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह को मामले की जांच सौंपी। अपर पुलिस अधीक्षक रात में ही बेड़नापुर पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्हाेेंने किशोेरी का बयान दर्ज करने के बाद उसके पिता से बातचीत की। आसपास के ग्रामीणों का भी बयान दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने रात में ही रिपोर्ट एसपी मोहित गुप्ता को सौंपी। पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि पुलिस चौकी के निकट छेड़छाड़, अश्लीलता और रेप के प्रयास का मामला सामने आने के बाद चौकी और कोतवाली पर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। जिसके चलते चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव तथा कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एसके प्रसाद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी शिकायत की थी। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाया था। लेकिन जांच में पता चला कि सिपाही दरगाह मेले की ड्यूटी में थे। एसपी ने कहा कि आरोेपी रसोइये छेदी के खिलाफ रेप के प्रयास और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसे जेल भेजा गया है। जबकि किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed