{"_id":"131-79383","slug":"Bahraich-79383-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर्निया में एक कैमरा चोरी, दूसरा हाथ्ाी ने तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतर्निया में एक कैमरा चोरी, दूसरा हाथ्ाी ने तोड़ा
Bahraich
Updated Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र मेें कैमरा ट्रैपिंग पर आफत है। संरक्षित वन क्षेत्र मेें बाघों की गणना के लिए लगाया गया एक थर्मोसेंसर कैमरा गायब हो गया है जबकि दूसरे कैमरे को हाथी ने तोड़ डाला है। इस मामले में प्रभारी डीएफओ के निर्देश पर सुजौली थाने में तहरीर दी गई है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज में इस समय कैमरा ट्रैपिंग के द्वारा बाघों की गणना का कार्य चल रहा है। रेंज के संवेदनशील परिक्षेत्र में 45 थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। दो वर्ग किलोमीटर के दायरे में एक कैमरा स्थापित है। जिसके द्वारा बाघों की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। लेकिन पेड़ के तने और सूखे ठूंठ में बांधे गए कैमरों के क्षतिग्रस्त होने और चोरी हो जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिछिया बीट में स्थापित एक थर्मो सेंसर कैमरा सोमवार रात चोर खोल ले गए। उधर सदर बीट में तटबंध के निकट पेड़ में बंधे कैमरे को गेरुआ नदी पार कर आए नेपाली हाथी ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसके चलते बिछिया और सदर बीट में बाघों की गणना का कार्य प्रभावित हो गया है। प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी सुभाष चंद्रा के निर्देश पर वन रक्षक पवन शुक्ला ने कैमरे के चोरी होने व हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की तहरीर सुजौली थाने में दी है। लेकिन अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह का कहना है कि हाथी द्वारा कैमरा तोड़े जाने पर वह अंकुश नहीं लगा सकते। कैमरा चोरी होने का मामला देखा जाएगा।