फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मुसाफिर बन कंडक्टर को लूटा

मुसाफिर बन कंडक्टर को लूटा

Tue, 27 May 2014 05:32 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 27 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बिछिया बाजार से दिल्ली के यात्रियों को लेकर रवाना हुई बस में कैलाशपुरी से सात बदमाश मुसाफिर बनकर सवार हो गए। बदमाशों ने बस के लखीमपुर जिले की सीमा में पहुंचने पर किराए को लेकर विवाद शुरू किया। इसके बाद कंडक्टर की कनपटी पर कट्टा लगाकर नगदी भरा बैग छीन लिया और बस को रुकवाकर सभी फरार हो गए। इस मामले में तिकुनिया कोतवाली में सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत बिछिया बाजार से प्रतिदिन शाम तीन बजे के आसपास परिवहन निगम की एक बस दिल्ली के लिए रवाना होती है। रविवार शाम को भी रोडवेज बस संख्या यूपी 30 टी 7211 निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस जब कैलाशपुरी बैराज के निकट पहुंची तभी पहले से मौजूद सात युवकों ने हाथ देकर बस को रुकवाया और लखीमपुर चलने की बात कही। युवकों ने बस में सवार होने के बाद लखीमपुर जिले की सीमा में बस के पहुंचते ही परिचालक राघवेंद्र मिश्र से किराए को लेकर विवाद शुरू कर दिया। राघवेंद्र ने सभी को बस से उतारने की चेतावनी दी। तभी एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर कट्टा रखकर बैग छीन लिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने बस चालक दिलीप को काबू में कर बस रुकवाया। बस के रुकते ही सातों बदमाश परिचालक का बैग लूटकर फरार हो गए। उसमें लगभग 30 हजार रुपये के आसपास नकदी थी। लूट की वारदात से बस में सवार यात्री भी दहशत में आ गए। किसी तरह चालक ने बस को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कोतवाली अंतर्गत पड़ुआ चौकी पर पहुंचाकर रोका। यहां पर उपनिरीक्षक रमेश यादव को घटना की जानकारी दी। उपनिरीक्षक ने चालक और परिचालक के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की तो लूट की वारदात सही निकली। इसके बाद तिकुनिया कोतवाली में सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक यूपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज होने के बाद रात 11 बजे बस दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान बस में सवार यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed