{"_id":"131-79324","slug":"Bahraich-79324-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में पुलिस ने भांजी लाठियां, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में पुलिस ने भांजी लाठियां, तोड़फोड़
Bahraich
Updated Tue, 27 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर चल रहे जेठ मेले में रविवार रात पुलिस ने एक थियेटर के संचालन को ठप करा दिया। थियेटर में मौजूद लोगों ने संचालक से टिकट का पैसा वापस मांगा तो हंगामे की स्थिति बन गई। इस मौके पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी। एक दुकानदार को भी पुलिस पकड़ ले गई है। रात की घटना से नाराज मेला परिसर के दुकानदारों ने सुरक्षा की मांग को लेकर दुकानें बंद करने की चेतावनी दी है। उधर दरगाह प्रबंध समिति ने सुरक्षा न मिलने पर मेला ठप रखने का अल्टीमेटम दे दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर चल रहे जेठ मेले में थियेटर संचालन को लेकर मेला शुरू होने के दिन से कशमकश की स्थिति बनी हुई है। दरगाह प्रबंध समिति थियेटर संचालन की अनुमति मिलने की बात कह रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन अनुमति देने से इंकार कर रहा है। इस ऊहापोह के बीच ही मेला परिसर में थियेटर स्थापित कर संचालन शुरू कर दिया गया। रात में 250 टिकट बिके। लेाग थियेटर में बैठे कार्यक्रम देख रहे थे। 10:45 बजे के आसपास सीओ सिटी एके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने थियेटर संचालन की अनुमति न होने की बात कहते हुए कार्यक्रम बंद करा दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। जिन लोगों ने टिकट खरीदा था। वह सभी काउंटर पर इकट्ठा होकर पैसा वापस मंागने लगे। जिससे अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों में हाथापाई भी हुई। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजी। मौके पर मौजूद भीड़ ने ट्यूबलाइट को तोड़ते हुए अन्य व्यवस्थाओं को अस्तव्यस्त कर दिया। रात एक बजे तक हंगामे की स्थिति रही। इसी बीच पुलिस जुगनू नाम के एक दुकानदार को पकड़ ले गई। रात की घटना से क्षुब्ध दरगाह मेला परिसर के दुकानदारों ने सोमवार शाम को दुकानें खोलने से इंकार करते हुए सुरक्षा की मांग की।
उधर रात की घटना का हवाला देते हुए दरगाह प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष शमशाद अहमद ने मुख्यमंत्री, डीआईजी और आईजी को पत्र भेजकर पुलिस पर मेला संचालन में असहयोग करने का आरोप लगाया है। प्रबंध समिति उपाध्यक्ष ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया न होने पर मेला संचालन ठप करने की भी चेतावनी दी है। रात की घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष रामतेज यादव ने मेला परिसर पहुंचकर दुकानदारों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।