{"_id":"131-79323","slug":"Bahraich-79323-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का गला रेत निकाल ली आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का गला रेत निकाल ली आंख
Bahraich
Updated Tue, 27 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। अड़बड़वा गांव निवासी एक युवक रविवार शाम को इलाज के बहाने पत्नी को नवाबगंज बाजार ले गया। लौटते समय अब्दुल्लागंज जंगल के रास्ते गांव को रवाना हुआ। जंगल के बीच में पहुंचने पर पति ने नृशंसतापूर्वक पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। सिर को पत्थर से कुचलने का प्रयास किया। उसके बाद पत्नी की आंख निकाल ली। शव को क्षत-विक्षत हालत में छोड़कर पति देर रात घर पहुंचा। उसने पत्नी पर शैतान और भूत द्वारा हमला करने की बात कही। रात में ही परिवारीजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने घने जंगल से विवाहिता का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। मृत महिला के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
नवाबंगज थाना अंतर्गत अड़बड़वा गांव निवासी मोलहे उर्फ रामसमुझ की पत्नी संगीता उर्फ भूरा देवी (22) कुछ दिनों से पेट दर्द व उलझन की बीमारी से ग्रस्त थी। इस पर रविवार शाम चार बजे मोलहे पत्नी का इलाज कराने के लिए उसे नवाबगंज बाजार में चिकित्सक के यहां ले गया। गांव से बाजार की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है।
पत्नी का इलाज कराने के बाद मोलहे ने बाजार में खरीददारी की। फिर वह अब्दुल्लागंज जंगल के रास्ते घर को रवाना हुआ। जंगल में मोलहे ने पत्नी की चाकुओं से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर सिर कुचलने का प्रयास किया। उसकी अंाखें भी निकाल ली। हत्या करने के बाद देर रात मोलहे घर पहुंचा। उसने घर पर बताया कि जंगल के रास्ते में भूत और शैतानों ने हमला कर पत्नी संगीता को मार डाला है जबकि मोलहे के कपड़ों में खून लगा हुआ था। इससे परिवार के लोग सकते में आ गए। ग्रामीणों को इकट्ठा कर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। तत्काल थाने पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संगीता के पिता नेपालगंज के काला फाटा रतहिया वार्ड नंबर आठ भगवानपुर बांके निवासी कामता प्रसाद भी पत्नी के साथ आ गए हैं। कामता ने दामाद मोलहे पर संगीता को बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या की बात कही है। उसी के तहत मोलहे को गिरफ्तार कर पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है।