फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चुनावी रंजिश में छात्र को गोली मारी

चुनावी रंजिश में छात्र को गोली मारी

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में शुक्रवार रात किसान डिग्री कॉलेज के छात्रों पर बाइक सवार 20 छात्रों ने फायरिंग कर दी। केडीसी के एक छात्र गोली लगी है जबकि हॉकी और लोहे की रॉड से हमले में चार छात्र घायल हुए हैं। घायलों में एक आईटीआई और दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ का छात्र है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जख्मी छात्र लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के किसान डिग्री कॉलेज में अक्तूबर 2013 में छात्रसंघ का चुनाव हुआ था। चुनाव में केडीसी के स्नातक छात्र नईबस्ती अकबरपुरा निवासी राज शर्मा (19) व हुजूरपुर बस स्टैंड निवासी भानुप्रताप सिंह (20) जिस छात्रनेता की मदद कर रहे थे, उसके विरोध में शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा के कुछ छात्र थे। उन छात्रों ने राज और भानु को प्रचार करने से रोका था लेकिन दोनों नहीं माने। इसी मामले को लेकर दो गुटों में रंजिश चल रही है। सप्ताह भर से राज और भानु को फोन पर कुछ लोग धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 7:45 बजे राज अपने दोस्त मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी फहीम और राजन के साथ डीएम चौराहे के पास टहलने निकला। फहीम स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ का छात्र है और राजन आईटीआई का छात्र है। दोनों छुट्टी में घर आए हुए हैं। तीनों छात्र जब चौराहे के पास थे तभी छह बाइकों पर सवार 18 युवक हॉकी और लोहे की रॉड से लैस होकर आ धमके। बाइक पर सवार एक युवक ने राज पर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगी। राजन और फहीम भागने लगे तो बाइक सवार लोगों ने खदेड़कर दोनों पर हॉकी और लोहे की राड से हमला कर पीटा। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक हमलावर बस अड्डे के निकट पहुंच गए। वहां मौजूद केडीसी के छात्र भानुप्रताप और चांदबाबू पर हॉकी और रॉड से हमला कर दिया। पुलिस पहुंची लेकिन तब तक घायल चांदबाबू मौके से लापता हो गया। दोनों स्थानों पर कोतवाली नगर और देहात की पुलिस ने पहुंचकर घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राज और भानु का कहना है कि वह हमलावरों को पहचान नहीं सके। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद छात्रों से पूछताछ की है। छात्र हमलावरों के नाम नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed