फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 24 Jan 2014 05:46 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 24 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। देवर के उत्पीड़न से तंग एक महिला ने गुरुवार शाम नानपारा तहसील परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि अधिवक्ता और तहसील कर्मियों की उस पर नजर पड़ गई और किसी तरह सभी ने उसे रोक लिया। महिला ने पुलिस और अधिकारियों पर भी उसकी गुहार न सुने जाने का आरोप लगाया है। इस पर एसडीएम ने क्षेत्रीय राजस्वकर्मियों को तलब किया है। मालूम हो कि महिला की जमीन भी उसके देवर ने बेच दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत हसनगंज निवासी मेहताब जहां (45) के पति अनवारुल हक की मौत हो चुकी है। मेहताब का कहना है कि उसके देवर अजीजुल हक के कोई संतान नहीं हैं। अचल संपत्ति में पति और उसके देवर का सह खाता चल रहा है लेकिन देवर ने चोरी-छिपे पूरी जमीन एक महिला को बेच दी। इसके अलावा अन्य तमाम तरीकों से उसका उत्पीड़न देवर कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद पांच बेटे व दो बेटियों की परवरिश का जिम्मा उसके कंधे पर आ गया है लेकिन देवर के उत्पीड़न के चलते उसका गुजर बसर कठिन हो गया है। आरोप है कि माह भर से वह न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर एड़ी रगड़ रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारियों की अनदेखी से आहत मेहताब ने गुरुवार शाम को तहसील परिसर में अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर जैसे ही आग लगाने का प्रयास तभी वहां मौजूद अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों ने यह देख उसे रोक लिया। मेहताब को काफी समझाया। घटना की सूचना तत्काल उपजिलाधिकारी को दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम गिरीश कुमार ने बताया कि महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया था, इस मामले में क्षेत्रीय राजस्वकर्मियों को तलब किया गया है। महिला की समस्या सुनकर उसका निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed