{"_id":"131-73065","slug":"Bahraich-73065-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने ली दो की जान
Bahraich
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/राजीचौराहा। तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को बदले मौसम के मिजाज से ठंड की चपेट में आए दो ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक बलरामपुर का निवासी बताया जाता है।
बुधवार को बूंदाबांदी और शीतलहरी के चलते तापमान में कमी आ गई थी। इसी मौसम में रामगांव थाना क्षेत्र के बलवापुर निवासी बेला सिंह (68) पुत्र हरिनाम सिंह दोपहर में खेत को गए थे। लौटे तो कंपकंपी के साथ तेज पेट दर्द की शिकायत हुई। परिवारीजनों ने घरेलू इलाज किया लेकिन लाभ नहीं हुआ। तत्काल उन्हें सीएचसी रामगांव ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बेला सिंह की मौत हो गई। परिवारीजनों ने कहा कि बेला को ठंड लगी थी।
उधर, बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी जगदीश प्रसाद (38) को भी खेत में काम करते समय ठंड लगी थी। निजी चिकित्सक से परिवारीजनों ने इलाज कराया लेकिन लाभ नहीं हुआ। इस पर उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरोें ने जगदीश को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। देर रात परिवारीजन जब जगदीश को लेकर जैसे ही जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचे, उसने दम तोड़ दिया। दोनों के परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। शव लेकर घर लौट गए हैं।