{"_id":"131-73020","slug":"Bahraich-73020-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखे सूर्य देव, बूंदाबांदी ने सिहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखे सूर्य देव, बूंदाबांदी ने सिहराया
Bahraich
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में बुधवार को दूसरे दिन भी सूरज नहीं निकला। पूरे दिन धुंध छाई रही और हल्की-हल्की पछुआ हवा चली। देर शाम बूंदाबांदी भी शुरू हो गई जिससे लोग सिहर उठे।
मौसम ने फिर करवट ले ली है। मंगलवार को पूरे दिन बदली छाई रही तो दूसरे दिन बुधवार को भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बुधवार सुबह 10 बजे लगा कि धूप निकलेगी लेकिन मौसम सामान्य नहीं हो सका। पूरा जिला धुंध के आगोश में रहा। हल्की पछुआ हवा चलने के कारण घरों से निकले लोग सिहरने को मजबूर रहे। बुधवार से कक्षा आठ तक के स्कूल खुल गए। इस कारण छोटे बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। देर शाम 7:30 बजे के आसपास बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे लोग कांप उठे।
फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली है। डॉ. सिंह ने बताया कि अगले एक-दो दिन में मौसम ऐसे ही बना रहेगा।