{"_id":"131-72936","slug":"Bahraich-72936-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर राख, लाखों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर राख, लाखों का नुकसान
Bahraich
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्तौरा (बहराइच)। बहादुरचक चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर में रविवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे मेडिकल स्टोर जलकर राख हो गया। लगभग 5.5 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना तहसील मुख्यालय को दी गई है, लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
ग्राम बहादुराचक निवासी तुलसीराम प्रजापति की मेडिकल स्टोर की दुकान बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर स्थित बहादुरचक चौराहे पर है। प्रतिदिन की तरह तुलसीराम रविवार रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर धुंआ उठता देख तुलसीराम को जानकारी दी। तुलसीराम ने लोगों के सहयोग से उन्होंने शटर खोला, लेकिन दुकान में रखी सारी दवाइयां जल चुकी थीं। कैश काउंटर में रखा 50 हजार रुपये नकदी भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। तुलसीराम के मुताबिक 5.5 लाख का नुकसान हुआ है। इस मामले में तहसील को सूचना दी गई है। लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।