{"_id":"131-72926","slug":"Bahraich-72926-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध परिपथ पर छात्रों का हंगामा, जाम लगाकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध परिपथ पर छात्रों का हंगामा, जाम लगाकर प्रदर्शन
Bahraich
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। महाविद्यालय के वार्षिक परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन भरने की तिथि सोमवार को खत्म हो गई। तिथि को और आगे बढ़ाने की मांग करते हुए सोमवार दोपहर में किसान डिग्री कालेज के छात्र बौद्ध परिपथ पर उतर आए। छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष की अगुवाई में बौद्ध परिपथ पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक छात्रों का प्रदर्शन चला। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे प्राचार्य ने तिथि आगे बढ़वाने का आश्वासन दिया। तब छात्रों का प्रदर्शन खत्म हुआ।
डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के वार्षिक परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने की तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। लेकिन सर्वर डाउन रहने व इंटरनेट की कनेक्टिविटी बेहतर तरीके से न मिलने के चलते काफी संख्या में छात्र फार्म भरने से वंचित रह गए। इसके अलावा स्नातक गणित विषय के छात्रों का विकल्प भी ऑनलाइन आवेदन में स्क्रीन पर शो नहीं कर रहा है। इन समस्याओं से छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन को सप्ताह भर पूर्व अवगत कराया था। लेकिन महाविद्यालय प्रशासन चुप्पी साधे रहा। इससे नाराज महाविद्यालय के छात्र सोमवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु अवस्थी की अगुवाई में महाविद्यालय गेट के सामने बौद्ध परिपथ पर उतर आए। छात्र ऑनलाइन परीक्षा फार्म आवेदन की तिथि बढ़ाने व कंप्यूटर स्क्रीन पर गणित विषय का विकल्प शो न करने की समस्या दूर करने की मांग कर रहे थे। लगभग एक घंटे तक छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिससे लखनऊ की ओर आने व जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। प्रदर्शन की सूचना पाकर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शेरबहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर तीन दिन में समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र सड़क से हटे। तब यातायात सामान्य हो सका। प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष नितिन मिश्रा, अलंकार सिंह, भरतलाल पांडेय, रवि मिश्रा, अक्षय मिश्र, सूरज तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, रमन, शुएब अहमद, मोहम्मद हसीब, अभिषेक पाठक, आयुष श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, राकेश यादव, मोहम्मद उस्मान, नीरज शर्मा, रजत अरोड़ा, अभिषेक बाजपेई आदि मौजूद रहे।