{"_id":"131-71853","slug":"Bahraich-71853-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में दो ने खाया विषाक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में दो ने खाया विषाक्त
Bahraich
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। अलग-अलग स्थानों पर रविवार की सुबह महिला समेत दो लोगों ने घरेलू कलह में खुदकुशी करने की मंशा से विषाक्त खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को उनके परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सीतापुर जिले के तंभौर थाना अंतर्गत विसवाखुर्द गांव निवासी परवेज परिवार समेत बहराइच में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। रविवार की सुबह परवेज का पत्नी उमतुल निशा (22) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर उमतुल निशा ने तनाव में आकर घर में रखा विषाक्त खा लिया। थोड़ी देर में उमतुल को उल्टी व पेट में दर्द शुरू हो गया। इस बात की भनक परवेज को हुई। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया। हालत नाजुक है। उधर, दरगाह थाना अंतर्गत डीहा गांव निवासी वंशराम (35) ने भी तनाव में रविवार को विषाक्त खाया है। उसके परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।