{"_id":"131-71797","slug":"Bahraich-71797-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों का धावा मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों का धावा मां-बेटे को पीटा
Bahraich
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रायपुर राजा मोहल्ले में शुक्रवार रात असलहों सेे लैस नकाबपोश छह बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की। विरोध करने पर मां-बेटे पर रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। डकैत नकदी और जेेवरात समेट ले गए हैं। आसपास के लोगों के दौड़ने से बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला रायपुर राजा निवासी रज्जन किराना व्यवसायी हैं। उनकी दुकान जिला कारागार के पास है। शुक्रवार रात डेढ़ बजे के आसपास छह लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। घर के बरामदे में सो रहे रज्जन के बेटे एहसान अली (25) की नींद खुली तो सामने नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों को देखकर वह चीख पड़ा। बेटे की चीख सुनकर मां शाहीन बेगम (45) घर से निकलीं। इस पर बदमाशोें ने मां-बेटे को काबू में कर लिया। विरोध करने पर लोहे की रॉड से पिटाई की और फिर लूटपाट शुरू कर दी। आहट पाकर रज्जन ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर डकैतों ने आननफानन पांच हजार रुपये नकद और लगभग 25 हजार के जेवरात समेटे और फरार हो गए।
तत्काल घटना की सूचना कोतवाली को दी गई। प्रभारी निरीक्षक रामजी चौधरी और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। तत्काल घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रामजी चौधरी ने बताया कि रज्जन की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।