फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रंजिश में की मारपीट, जलाया मड़हा

रंजिश में की मारपीट, जलाया मड़हा

Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। महदेइया गांव के मजरा मिश्रीपुरवा में कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह जमीन की रंजिश में एक परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान पीड़ितों को मारा पीटा व उनका फूस का मड़हा जला दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन

महदेईया के मजरा मिश्रीपुरवा निवासी राम रसीले व रामलखन के बीच काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के मध्य गुरुवार को कहासुनी हो गई थी। घटना की जानकारी होने के बाद इकौना पुलिस मौके पर जाकर दोनों पक्षों में विवादित भूमि का बटवारा कर सुलह समझौता करा दिया था। सुलह समझौते के बाद राम रसीले शुक्रवार सुबह अपने हिस्से की भूमि पर नींव भरा रहा था। इस दौरान रामलखन अपने साथ कई लोगों को लेकर राम रसीले के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों द्वारा महिलाओं व बच्चों पर पथराव किया गया। इसके विरोध पर रामलखन के साथियों ने घर का खप्पर उजाड़ने के साथ ही घर के सामने रामरसीले का मड़हा जला दिया। रामरसीले की चीखपुकार पर ग्रामीणों को आता देख रामलखन अपने साथियों के साथ जानमाल की घमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जंाच कर रही है। इस संबंध में कटरा चौकी प्रभारी आरपी यादव का कहना है कि गांव में केवल मारपीट हुई है, मड़हा नहीं जलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यदि पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई तो मामला दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed