{"_id":"131-71744","slug":"Bahraich-71744-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ ने आजमगढ़ को 7-0 से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ ने आजमगढ़ को 7-0 से रौंदा
Bahraich
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे अंतर मंडलीय सब जूनियर फुटबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में शुक्रवार को पांच मुकाबले हुए। मेरठ मंडल ने आजमगढ़ को 7-0 से रौंदकर अपना परचम लहराया तो मिर्जापुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी मंडल ने शानदार जीत दर्ज कराई। मुकाबले देख दर्शक रोमांचित हो उठे।
खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की तरफ से इंदिरा गांधी स्टेडियम में अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने किया। प्रथम मैच मेरठ मंडल व आजमगढ़ के मध्य हुआ। मेरठ मंडल की प्रिया ने तीन, प्रियांशी ने दो, सलोनी व कविता ने एक-एक गोल कर आजमगढ़ को 7-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला मिर्जापुर बनाम फैजाबाद हुआ, जिसमें परबीन बानो के पांच व खुशबू बानो के एक गोल की बदौलत मिर्जापुर को विजय हासिल हुई। फैजाबाद आखिरी समय तक सिर्फ संघर्ष करती रही। तीसरा मुकाबला लखनऊ मंडल व बस्ती के मध्य खेला गया। लखनऊ की मनीषा ने दो, आफरीन ने चार व सपना ने एक गोल किए। बस्ती की एकता ने एक गोल किया। लखनऊ ने 7-1 से विजय प्राप्त की। चौथा मैच इलाहाबाद मंडल बनाम बरेली हुआ। इलाहाबाद की पूजा सिंह ने चार, मानसी कुमारी ने दो एवं शिवानी प्रसाद, रिया सोनकर व शालिनी दुरिया ने एक-एक गोल किए। बरेली की श्वेता गौतम ने एक गोल किया, लेकिन टीम को हार सेे नहीं बचा सकीं। इलाहाबाद ने 9-1 से मैच जीत लिया।
पांचवां मैच वाराणसी मंडल व आगरा के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी की पूजा ने दो गोल किए। आगरा की टीम गोल नहीं कर सकी। वाराणसी ने 2-0 से आगरा को रौंदा है। नजीर सिद्दीकी, मो. समीर, जावेद, सतीश, प्रकाश, केपी सिंह, अशोक, संजीव, रामेश्वर व विनय कुमार निर्णायक रहे। पर्यवेक्षक मो. आरिफ नजमी रहे। मैच कमिश्नर अश्वनी कुमार यादव व कमेंटेटर सरजीत सिंह रहे। इस अवसर पर श्याम सिंह, इसरार अली, कैलाश यादव, हकीक अहमद, जावेदुर्रहमान, महफूज रियाज, संतोष सिंह, हैदर अली समेत तमाम वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद थे।