फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रंगदारी मांगने में कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

रंगदारी मांगने में कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2013 05:45 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 28 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक से रंगदारी मांगने वाले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्रमणि त्रिपाठी को सर्विलांस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार शाम दोनक्का तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली देहात में उनसे पूछताछ की जा रही है। देर रात रिपोर्ट दर्ज कर सुबह पूर्व जिलाध्यक्ष को जेल भेजा जाएगा। युवा केंद्र में संगठन की महिला कार्यकर्ता को भर्ती न करने से पूर्व जिलाध्यक्ष ने ये कारनामा किया था।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक साधना श्रीवास्तव को सप्ताह भर उनके पूर्व मोबाइल पर मैसेज भेजकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद दो बार कॉल कर रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई थी। इस मामले में साधना श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी ने घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को सौंपा था। इस खबर को अमर उजाला ने 24 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सर्विलांस व क्राइम ब्रांच के प्रभारी गिरिजाशंकर यादव ने बताया कि जिस नंबर से मैसेज और काल की गई थी, उसे ट्रेस किया गया तो मोबाइल नंबर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्रमणि त्रिपाठी का निकला। गिरिजाशंकर ने बताया कि शुक्रवार शाम को मोबाइल का लोकेशन दोनक्का तिराहे के पास मिला। इस पर टीम के टीम ने दबिश देकर योेगेंद्रमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोतवाली देहात में रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष से पूछताछ के दौरान पता चला है कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्रमणि संगठन की एक महिला कार्यकर्ता को नेहरू युवा केंद्र में समन्वयक पद पर भर्ती कराना चाह रहे थे। साधना श्रीवास्तव ने महिला कार्यकर्ता के अयोग्य होने की बात कहकर भर्ती करने से इंकार कर दिया था, उसी के चलते उन्होंने जिला समन्वयक को मोबाइल पर धमकी दी थी। एसपी ने कहा कि अभी पूछताछ की जा रही है, पूरी होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed