फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी

Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला कारागार में रेप के मामले में निरुद्ध बंदी ने बुधवार शाम बैरक के शौचालय में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों के मुताबिक युवक को एक महिला ने रेप के फर्जी मामले में फंसाया था, जिससे वह आहत था। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही दिनेश लोधी (30) पर सप्ताह भर पूर्व दुराचार का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दिनेश को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को दिनेश का चालान न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बुधवार देर शाम दिनेश शौच के बहाने अपने बैरक से निकल कर शौचालय पहुंचा। यहां उसने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब दिनेश नहीं लौटा तो अन्य बंदियों ने जेल कर्मचारियों को सूचना दी। जेल अधीक्षक एके सिंह व जेलर महेंद्र पाल भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो रोशनदान से दिनेश का शव लटकता मिला।
विज्ञापन

आननफानन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिला कारागार पहुंचे। एडीएम की अगुवाई में टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पंचनामा के बाद देर रात दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना पाकर दिनेश के परिवारीजन भी बहराइच पहुंचे। पिता का कहना है कि उनके बेटे को महिला ने फर्जी तरीके से फंसाया था, जिससे वह काफी आहत था। इस मामले में जिलाधिकारी किंजल सिंह का कहना है कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। उधर, जेलर महेंद्र पाल ने कहा कि वह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। चूक कहां हुई, इसका पता लगाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मांग रही थी एक लाख रुपये
मृतक के पिता का कहना है कि जिस महिला ने उसके बेटे पर रेप का आरोप लगाया है, उसने चार दिन तक बेटे को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पिता का कहना है कि बीते सप्ताह महिला से दिनेश का मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने दुराचार के आरोप में फंसाने की धमकी दी थी। रिपोर्ट न लिखवाने के एवज में एक लाख रुपये भी महिला मांग रही थी लेकिन परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि महिला की मांग पूरी की जा सके। दिनेश के पिता ने कहा है कि वह महिला ने पहले भी तीन लोगों को रेप के मामले में फंसा चुकी है।
10 दिन पहले ही जेल से छूटा था
खैरीघाट थानाध्यक्ष रामनगीना सिंह ने बताया कि दिनेश का कोई विशेष आपराधिक रिकार्ड नहीं है लेकिन छह माह पूर्व दिनेश को पड़ोसी गांव की एक युवती को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दस दिन पहले ही वह जेल से छूटकर घर आया था। उसके बाद गांव की महिला ने दिनेश पर दुराचार का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसी के चलते उसकी गिरफ्तारी की गई थी।

परिवार में कोहराम
दिनेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा है है, जबकि दो साल की बेटी भी सभी को रोते देख सदमे में है। दिनेश के पिता और उसके चार भाई भी सदमे से उबर नहीं पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed