{"_id":"131-71604","slug":"Bahraich-71604-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक पर फेंका तेजाब
Bahraich
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी एक युवक पर सोमवार रात मोहल्ले के ही युवक ने तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रंजिश के कारण ये वारदात उस समय हुई जब पीड़ित घर से टहलने के लिए निकला था। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी अमित गुप्ता (30) पुत्र रामगोपाल का इसी महल्ले के आकाश कुमार से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों के बीच कहासुनी भी हो चुकी है। आकाश ने देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार रात 7:45 बजे के आसपास अमित मोहल्ले में टहल रहा था। जब वह पटहरन इमली के पास पहुंचा तभी घात लगाए आकाश ने उस पर तेजाब से भरी बोतल उड़ेल दी। तेजाब उसकी बाईं कनपटी से होता हुआ कंधे और पेट तक पहुंच गया, जिससे अमित गंभीर रूप से झुलस गया। अमित की चीख पुकार सुनकर आसपास केे लोग दौड़ पड़े। पुलिस भी पहुंच गई। अमित को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि अमित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी आकाश फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अमित लगभग 30 प्रतिशत झुलसा है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि अमित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी आकाश फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अमित लगभग 30 प्रतिशत झुलसा है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन