फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   छात्रा को अगवा करने का प्रयास

छात्रा को अगवा करने का प्रयास

Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। क्षेत्र के एक गांव के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूल से लौट रही छात्रा के अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के चीखने पर ग्रामीणों को आता देख युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज के एक गांव की किशोरी (16) कक्षा दस की छात्रा है। स्कूल में इस समय अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को वह पेपर देने के बाद दोपहर ढाई बजे के करीब घर लौट रही थी। विशेश्वरगंज-गंगा जमुनी मार्ग पर बाइक (यूपी 40 पी 9539) सवार दो युवकों ने छात्रा का पीछा करते हुए सुनसान स्थान पर उसे खींचकर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा के चीखने पर पास से गुजर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख दोनों युवक बाइक छोड़कर पास के खेत में घुस गए। युवकों की काफी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहा कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed