{"_id":"131-71474","slug":"Bahraich-71474-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगाया निशाना तो पुलिस कर्मियों का छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगाया निशाना तो पुलिस कर्मियों का छूटा पसीना
Bahraich
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पुलिस लाइंस के चांदमारी में फायरिंग प्रैक्टिस में अंतिम दिन भी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को निशाना साधने में पसीना छूटता रहा। पांच दिवसीय फायरिंग का समापन शनिवार को जैसे-तैसे निपटा। फायरिंग में खामियों को छिपाने के लिए पुलिस ने फायरिंग रेंज तक मीडिया के जाने पर भी रोक लगा दी थी।
पुलिस लाइंस के चांदमारी में लो डिस्टेंस फायरिंग रेंज स्थापित है। यहां प्रतिवर्ष एक बार रिवॉल्वर, पिस्टल और कारबाइन संचालन की दक्षता के लिए फायरिंग का रिहर्सल कराया जाता है। पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता, एएसपी वीके वैद्य समेत अन्य अफसरों ने पहले ही चक्र में फायरिंग का अभ्यास कर लिया था। शनिवार को सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह व सीओ नानपारा मोहम्मद असलम खान के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की। इनमें चौकी प्रभारी मटेरा वेद प्रकाश श्रीवास्तव और एसआई ओमप्रकाश समेत 20 पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। रिवॉल्वर और पिस्टल का सभी ने निशाना साधा। सूत्र बता रहे हैं कि चार पुलिसकर्मी के निशाने कई बार चूके। हालांकि, पुलिस अफसर किसी का भी निशाना न चूकने की बात कहते रहे। मालूम हो कि पुलिसकर्मियों केे अभ्यास कवरेज पर शनिवार को फायरिंग रेंज में मीडिया के पहुंचने पर रोक लगा दी गई थी। अधिकारियों का कहना था कि फायरिंग रेंज प्रतिबंधित क्षेत्र होता है। ऐसे में यहां की फोटाग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया है।