फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अचानक बदला मौसम, तीन डिग्री लुढ़का पारा

अचानक बदला मौसम, तीन डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम ने एक नवंबर को अचानक अंगड़ाई ले ली। शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। दिन-भर आसमान में बादल छाए रहे। सूरज की लुकाछिपी ने धनतेरस पर्व पर तराईवासियों को सर्दी का एहसास कराया। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना जता रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व साइक्लोन का प्रकोप तराई के मौसम पर भी दिखने लगा है। तराई में तीन दिनों से धुंध छाई हुई थी। शुक्रवार को सुबह जब लोगों ने बिस्तर छोड़ा तो घर और द्वार के सामने कोहरा छाया देख हैरत में पड़ गए। तराई के मौसम में अचानक बदलाव के चलते सुबह से ही वातावरण में कोहरे की धुंध छायी रही। इस कारण तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोग सिहरते रहे। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी व मौसम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में केदारनाथ, हिमांचल प्रदेश व कश्मीर की वादियों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिसका असर आने वाली पछुवा हवाओं के कारण तराई पर भी दिखने लगा है। इसी वजह से शुक्रवार की सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले 24 घंटों में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed