फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पुलिस बता घर में घुसे, लूटपाट

पुलिस बता घर में घुसे, लूटपाट

Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। खुद को पुलिस बताकर भूपगंज बाजार निवासी युवक में घर में घुसे बदमाशों ने तोड़फोड़ कर लूटपाट की। विरोध करने पर परिवारीजनों को मारापीटा और फिर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला रंजिश का है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत भूपगंज बाजार निवासी पंकज कुमार शुक्ला ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार रात 10:30 बजे के आसपास 10 बाइकों पर सवार होकर विशेश्वरगंज निवासी बबलू और नरेंद्र समेत 11 लोग उसके मकान में आ धमके। सभी ने अपनेे को पुलिस बताकर घर का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही लाठी, डंडे व धारदार हथियारों से लैस लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पंकज का कहना है कि उसकी पत्नी के सोने की चेन तथा अंगूठी छीनने के बाद घर में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर हमलावराें ने लाठी-डंडों से मारापीटा। पीड़ितों के शोर मचाने पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पंकज का कहना है कि उसकी रंजिश बबलू से चल रही है, जिसके चलते सभी ने सप्ताह भर पहले देख लेने की धमकी दी थी। इसी कारण घर पर धावा बोलकर मारने-पीटने के बाद लूटपाट की। एसओ वकील पांडेय ने बताया कि पंकज की तहरीर पर बबलू, नरेंद्र, रमेश, संदीप, डॉक्टर और पुष्पेंद्र के खिलाफ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फखरपुर (बहराइच)। बेलहरी बाजार में दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यवसायी से बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम कट्टे के बल पर नकदी और जेवरात समेत ढाई लाख की लूटपाट की। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। फखरपुर पुलिस ने मौके का मुआयना कर पड़ोसी थानों को भी अलर्ट कर दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के नंदवल गांव निवासी महेश सोनी सराफा व्यवसायी हैं। उनकी सराफा दुकान इसी थाना क्षेत्र के बेलहरी बाजार में है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम 6 बजे के आसपास महेश दुकान बंद कर नकदी और जेवरात लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह झिंगुरी नाले के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर महेश को रोक लिया। रुकते ही एक बदमाश ने महेश की कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर उसे बाइक रुकवा ली और इतने में दूसरे ने डिक्की तोड़कर जेवरात भरा बैैग निकाल लिया। महेश के विरोध करने पर रिवाल्वर की बट से उसे पीटा। इसके बाद महेश की जेब से नकदी और मोबाइल छीन लिया। सारा सामान लेकर बदमाश चंपत हो गए। इसके बाद महेश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना थाने पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश के मुताबिक बदमाश डेढ़ किलो चांदी, 30 ग्राम सोना, पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट ले गए हैं। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष कालीचरन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पड़ोस के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। जांच की जा रही है। महेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed