फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जीप साइकिल से भिड़ी, 14 घायल

जीप साइकिल से भिड़ी, 14 घायल

Thu, 31 Oct 2013 05:40 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 31 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। सवारियों से भरी जीप बुधवार देर शाम तेज रफ्तार के कारण सीएचसी मुस्तफाबाद के पास अनियंत्रित हो गई। साइकिल सवारों से भिड़ती हुई गाड़ी पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गई। साइकिल पर दंपती और दो बच्चे, जबकि जीप में 10 लोग सवार थे। सभी घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी पहुंचाया में भर्ती कराया गया। चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत कस्बे से मैक्स जीप (यूपी 32 एपी 5740) सवारियों को लेकर बुधवार शाम बहराइच आ रही थी। जीप की रफ्तार काफी तेज थी। गाड़ी जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद के पास पहुंची तभी चालक ने संतुलन खो दिया और सामने से आ रहे साइकिल सवारों से भिड़ते हुए गाड़ी पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गई। साइकिल सवार जरवल कस्बा निवासी जमालुद्दीन (40), उसकी पत्नी जमीला (35) पुत्र सजन (05) व सदरुन (4) घायल हुए हैं। जमालुद्दीन परिवार के साथ रिश्तेदारी में कुन्नान गांव जा रहा था। जीप में सवार जरवल कस्बा निवासी सलमा (50), सबीना (15), अनवरी (40), हसीना (15), शहजादी (30), नरगिस (18), सबा खातुन (25), आगापुर निवासी बालकानंद (25), राजेश कुमार (20), अब्दुल गफ्फार (65) घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती करवाया। एसओ कपिलमुनि सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद जीप चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। जमालुद्दीन, सदरू, राजेश और अब्दुल गफ्फार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed